DMF फंड से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर जोर: बृजमोहन अग्रवाल ने दी पारदर्शिता और निगरानी के निर्देश

रायपुर। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला खनिज न्यास (DMF) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के हित में होना चाहिए।

उन्होंने खनिज चोरी रोकने के लिए सभी खदानों में वे-ब्रिज (तौल कांटा) लगाने और 19 बड़ी खदानों पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि खनन से प्रभावित गांवों का नए सिरे से सर्वे हो ताकि असली जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता

अग्रवाल ने बताया कि अगले तीन साल में सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, प्रार्थना शेड, शौचालय और खेल मैदान बनाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर पंचायत और ब्लॉक स्तर पर संविदा शिक्षक और विषय विशेषज्ञ भी रखे जाएंगे। शिक्षा पर DMF से 20 करोड़ और स्वास्थ्य पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी CHC और PHC का अपग्रेडेशन होगा और एम्बुलेंस की सुविधा बढ़ाई जाएगी।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

अधूरी योजनाएं और CSR फंड पर जोर

जिले में चल रही 872 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने और ग्राम स्वराज घोषणाओं को तय समय में लागू करने के निर्देश दिए गए। कंपनियों से कहा गया कि CSR फंड सीधे जिला प्रशासन को दें ताकि उसका सही उपयोग हो सके।

पर्यावरण और पौधारोपण पर भी ध्यान

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हर सरकारी दफ्तर में कर्मचारी पौधे लगाएंगे। तालाब, नदी, स्कूल और सार्वजनिक जगहों पर भी फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

अग्रवाल ने कहा कि जनता की उम्मीदों के मुताबिक योजनाओं को पूरा करना और संसाधनों का सही उपयोग करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button