रायपुर के स्कूलों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति, स्कूल विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

रायपुर। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों- रायपुर उत्तर, आरंग, अभनपुर और धरसीवां- के सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।

इस बारे में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर जानकारी दी, ताकि समय पर इन प्रतिनिधियों को स्कूलों की शाला विकास एवं प्रबंधन समितियों (SMDC) में शामिल किया जा सके। इन समितियों के जरिए स्कूलों के विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए काम किया जाता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों की ज़रूरतों को पूरा करने में ये प्रतिनिधि अहम भूमिका निभाएंगे। वे स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को समझकर उन्हें सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएंगे और हल कराने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ये प्रतिनिधि स्कूलों के प्रबंधन में सक्रिय रहकर बच्चों को बेहतर शिक्षा और अच्छा माहौल देने में मदद करेंगे।

IMG 20250715 192732IMG 20250715 192717IMG 20250715 192706

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button