सरकारी जमीन पर बने चर्च में धर्मांतरण का खुलासा, तीन लोग हिरासत मे

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के भरनी आवास पारा में सरकारी जमीन पर बने एक चर्च में गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर हिंदू संगठनों के नेता राम सिंह और सकरी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

राम सिंह ने आरोप लगाया कि इस चर्च में शराब छुड़वाने और अन्य लालच देकर हिंदू लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी जमीन पर बने इस बड़े चर्च के लिए फंड कहां से आया और इसकी जांच होनी चाहिए।

पुलिस के मुताबिक, चर्च में 10 से 15 हिंदू समाज के लोगों को प्रार्थना कराई जा रही थी और धर्म परिवर्तन के लिए बहलाया जा रहा था। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button