बैंक सखी बनकर आत्मनिर्भर हुईं जीनत परवीन, गाँव में पहुंचा रहीं बैंकिंग सेवाएं

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना से गाँव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी योजना से जुड़कर जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक के ग्राम चरईडाड़ की जीनत परवीन आज कई महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।

जीनत परवीन साल 2019 से ‘बैंक सखी’ के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन इस योजना के तहत जब उन्हें गाँव में ही बैंकिंग सेवाएं देने का मौका मिला तो उन्होंने पूरे मन से इसे अपनाया।

अब जीनत गाँव और आसपास के लोगों को खाता खुलवाने, पैसे जमा-निकासी करने, आधार लिंक, पेंशन जैसी बैंकिंग सेवाओं में मदद करती हैं। हर महीने उनके लेनदेन का आंकड़ा 35 से 40 लाख रुपये तक पहुंच जाता है, जिससे उन्हें अच्छा कमीशन भी मिलता है।

जीनत कहती हैं कि बैंक सखी बनने के बाद उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है। इस आमदनी से उन्होंने कई सपने पूरे किए। 2022 में उन्होंने अपनी एक स्कूटी भी खरीदी, जिससे अब वे और आसानी से लोगों तक सेवाएं पहुंचा रही हैं।

जीनत परवीन ने कहा कि यह काम उनके लिए न केवल रोजगार का साधन है, बल्कि आत्मसम्मान और पहचान भी दिलाने वाला है। अब वे अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी खुद उठाने लगी हैं और समाज में भी उन्हें सम्मान मिल रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई