दुर्ग: छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना अब काउंसलिंग से, 14 जुलाई को होगी प्रक्रिया

दुर्ग। वर्ष 2022–23 और 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की पोस्टिंग अब काउंसलिंग के जरिए की जाएगी। इसको लेकर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने दुर्ग संभाग के सभी जिलों: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी– के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलों से आए प्रस्ताव और रिक्त पदों के आधार पर वरिष्ठता सूची और खाली पदों की सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची संबंधित जिलों के कलेक्टोरेट और वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर सूची में कोई आपत्ति या दावा हो तो वे 11 जुलाई 2025 को शाम 5.30 बजे तक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। इसके बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संभाग स्तरीय काउंसलिंग 14 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से दुर्ग उद्योग भवन में आयोजित होगी। इसमें तय प्रक्रिया के तहत छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button