युक्तियुक्तकरण के बाद कार्यभार नहीं संभालने वाले शिक्षकों की सैलरी रुकेगी, होगी कार्रवाई

रायपुर। स्कूलों में युक्तियुक्तकरण (rationalization) के बाद जिन शिक्षकों की नई स्कूलों में पोस्टिंग की गई है और जिन्होंने अब तक वहां जाकर काम शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ अब सख्ती होगी। ऐसे शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया जाएगा और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), संभागीय संयुक्त संचालकों और स्कूल प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

हालांकि, जिन शिक्षकों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

गौरतलब है कि सरकार ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के तहत अतिरिक्त शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में काउंसलिंग के जरिए नई पोस्टिंग दी थी। इसके बावजूद कई शिक्षक अब तक नई जगह पर जाकर कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे थे। अब ऐसे शिक्षकों पर सख्ती करने का फैसला लिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई