छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की बैठक में मजदूरों के लिए कई अहम फैसले, बच्चों के लिए रियायती कॉपी और मुफ्त कोचिंग योजना शुरू होगी

रायपुरछत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मजदूरों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए और नई योजनाओं की घोषणा की गई। साथ ही मंडल की आय-व्यय की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई और आने वाले साल के लिए खर्च का अनुमान भी तय किया गया।

बैठक में मजदूरों के बच्चों के लिए रियायती दर पर कॉपी वितरण योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा श्रमिकों के बच्चों को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देने की योजना भी बनाई गई।

मंडल में कामकाज को बेहतर करने के लिए 12 नए पदों का प्रस्ताव भी पास किया गया और कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का फैसला लिया गया। मंडल की आय बढ़ाने के लिए पंजीयन और शुल्क में भी बढ़ोतरी करने पर सहमति बनी।

अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि मजदूरों के पंजीयन की प्रक्रिया को आसान और खुला बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा मजदूर सीधे मंडल में अपना पंजीयन करा सकें। इस प्रस्ताव को बैठक में पास कर दिया गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित सस्ते भोजन केंद्र अब बंद किए जाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि इन केंद्रों का संचालन श्रम कानूनों के मुताबिक नियोजकों को करना चाहिए, न कि मंडल को। इस योजना पर काफी खर्च हो रहा था जिससे बाकी योजनाओं पर असर पड़ रहा था। इसलिए राज्य सरकार से आग्रह किया गया कि इस योजना को बंद करने की अनुमति दी जाए।

कुल मिलाकर बैठक में मजदूरों और उनके परिवारों के हित में कई नई योजनाओं की शुरुआत और पुराने नियमों में सुधार के फैसले लिए गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई