रायपुर: संभागायुक्त ने आरंग के सरकारी दफ्तरों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर दिए नोटिस

रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज आरंग के कई सरकारी दफ्तरों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसील, जनपद, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका और कृषि विभाग के दफ्तरों में जाकर कामकाज की जानकारी ली।

उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को निर्देश दिए कि 6 महीने से ज्यादा पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं और हर हफ्ते नामांतरण और बंटवारे के मामलों की सुनवाई करें। तहसीलदार को वर्षा पंजी जल्दी पूरी करने के भी निर्देश दिए।

नगर पालिका के सीएमओ को कैशबुक पूरी न होने पर नोटिस दिया गया। साथ ही, एक महीने से गैरहाजिर लेखापाल विकास कुमार सिंह को भी नोटिस थमाया गया।

इसके बाद संभागायुक्त ग्राम रसनी पहुंचे, जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, मिडिल स्कूल, पंचायत भवन और एनआरएलएम सेंटर का भी जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी त्रिवेणी चंद्राकर को संस्थागत प्रसव न कराने पर नोटिस दिया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने काम समय पर और सही तरीके से करने की सख्त हिदायत दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई