कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रखी चार मांगें

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के कोटवार संघ बिलासपुर ने जिले के कोटवारों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु आज माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से सौंपा।
कोटवार संघ बिलासपुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी हैं।
कोटवार संघ की प्रमुख चार मांगे

1. वर्ष 1950 से पूर्व भूतपूर्व मालगुजारों द्वारा सेवा के बदले प्रदत्त भूमि का कोटवारों को मालिकाना हक दिया जाए, जैसे अन्य वर्गों को दिया गया।
2, पारिश्रमिक में एकरूपता लाकर वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।
3. वर्षों पुरानी नीली वर्दी के स्थान पर खाकी वर्दी स्वीकृत की जाए।
4. ग्राम सेमरताल व बसहा के बर्खास्त कोटवारों की बहाली व दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

वही संघ ने शासन से शीघ्र समाधान की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button