Beating Of Constables : गाली देने से मना करना पड़ा भारी, युवकों ने दो आरक्षकों को बेरहमी से पीटा

Beating Of Constables : लोहे की जंजीर और घूंसे से हमला, जान बचाकर घर में छिपे आरक्षक

Beating Of Constables : गाली देने से मना करना पड़ा भारी, युवकों ने दो आरक्षकों को बेरहमी से पीटा

गाली देने से मना करने पर युवकों ने दो आरपीएफ आरक्षकों पर जानलेवा हमला कर दिया। ( Beating Of Constables ) लोहे की जंजीर और हाथ मुक्कों से की गई पिटाई के बाद दोनों आरक्षक किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचा सके। यह पूरी घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

Beating Of Constables : लोहे की जंजीर और घूंसे से हमला, जान बचाकर घर में छिपे आरक्षक

घटना 30 जून की रात करीब 11 बजे की है। आरपीएफ में आरक्षक अवधेश प्रजापति अपने साथी ऋषि कुमार के साथ न्यू लोको कॉलोनी स्थित एक सूने क्वार्टर में ठहरे हुए थे। रात को दोनों आरक्षक क्वार्टर के बाहर टहल रहे थे, तभी कुछ युवक आपस में गाली-गलौज करते दिखे। आरक्षकों ने शांति बनाए रखने और गाली देने से मना किया, लेकिन बात शांत होने की बजाय बिगड़ गई। युवकों ने ‘तुम मना करने वाले कौन हो’ कहते हुए उल्टा आरक्षकों से ही गाली-गलौज शुरू कर दी।

Beating Of Constables : पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने आरक्षकों को जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की जंजीर व हाथ मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। जैसे-तैसे दोनों आरक्षक जान बचाकर अंदर कमरे में घुसे और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना आरपीएफ और डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान लक्की नेताम उर्फ बिहारी, अजय गिरी और रोहित लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई