भारतमाला फर्जीवाड़े में फंसे निलंबित पटवारी ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में उठाए राजस्व विभाग पर सवाल……

सकरी में फार्महाउस के कमरे में मिली लाश, RI और कोटवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप.

बिलासपुर

भारतमाला परियोजना में हुए फर्जीवाड़े के मामले में निलंबित चल रहे पटवारी सुरेश मिश्रा ने रविवार को आत्महत्या कर ली। 62 वर्षीय मिश्रा का शव बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के जोकी गांव स्थित अपनी बहन के फार्महाउस में फंदे से झूलता मिला।
उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर यह आत्मघाती कदम उठाया। मौके से पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें सुरेश मिश्रा ने साफ तौर पर खुद को निर्दोष बताया है और लिखा है कि उन्हें साजिशन फंसाया गया।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक (RI), कोटवार और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिश्रा पर भारतमाला परियोजना के तहत बिलासपुर-उरगा हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप था, जिस मामले में 25 जून को तोरवा थाने में पूर्व तहसीलदार डी.के. उइके और मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान थे। सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि मृतक के सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ी तो सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button