रायगढ़: 7 थाना प्रभारियों का तबादला, दिनेश मिंज बने कोतवाली थाने के नए प्रभारी

रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने 7 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है।
तबादला किए गए अधिकारियों में कमला पुसाम, मोहन भारद्वाज, रोहित बंजारे, त्रिनाथ त्रिपाठी, सीताराम ध्रुव, इगेश्वर यादव, संजय नाग और दिनेश मिंज शामिल हैं।
दिनेश मिंज, जो अब तक रक्षित केंद्र में तैनात थे, उन्हें अब कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से बदलाव लागू कर दिए हैं।





