जशपुर: किसानों के लिए एग्री-हॉर्टि एक्सपो और सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

जशपुर। मुख्यमंत्री साय ने आज अपने कैंप कार्यालय बगिया से वीडियो कॉल के जरिए जशपुर में आयोजित “एग्री-हॉर्टि एक्सपो और क्रेता-विक्रेता सम्मेलन” का उद्घाटन किया। यह दो दिन का कार्यक्रम किसानों के लिए खास रूप से रखा गया है।

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ खेती के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मछली पालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों में भी बड़े अवसर हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना है, और इसके लिए लगातार काम हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जशपुर की उपजाऊ ज़मीन अब सेब, लीची और चाय जैसी महंगी फसलों के लिए जानी जाने लगी है, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। इस सम्मेलन के ज़रिए किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है ताकि उनकी कमाई और जीवन स्तर दोनों बेहतर हो सके।

मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button