नशे के इंजेक्शन से युवक की मौत, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 19 साल की साधना अग्रवाल उर्फ भूरी उर्फ मुस्कान और 44 साल का संतोष मिश्रा शामिल है।

मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से एक व्यक्ति को वाल्मिकी नगर रोड के पास बाहर फेंक दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक बेसुध हालत में मिला, जिसकी कलाई पर “मनदीप सिंह” टैटू गुदा हुआ था। उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि युवक की मौत नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज से हुई थी और इलाज की जगह उसे कार से सड़क पर फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्रेटा कार की पहचान होते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि मृतक मनदीप सिंह उनके साथ ड्रग्स ले रहा था और नशे के इंजेक्शन के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। घबराकर उन्होंने उसे कार से नीचे धकेलकर मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी संतोष मिश्रा से क्रेटा कार और साधना अग्रवाल से नशे से जुड़ा सामान जब्त किया है। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. साधना अग्रवाल उर्फ भूरी उर्फ मुस्कान (19 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर

2. संतोष मिश्रा (44 वर्ष), निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर, रायपुर

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके पीछे कोई और नेटवर्क तो नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई