डुप्लीकेट कीटनाशक: लोखंडी में बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट से भारी मात्रा में कीटनाशक और दवाएं बरामद
बिना लाइसेंस बेसमेंट में रखा था कीटनाशक और दवाओं का जखीरा, कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मौके से फरार

सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से (डुप्लीकेट कीटनाशक) बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि दवाएं बरामद की हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि मकान के बेसमेंट में बिना लाइसेंस के कीटनाशक और दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और जब्ती की कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि बरामद दवाओं की फिलहाल अधिकारियों द्वारा गिनती की जा रही है। विभागीय टीम यह भी जांच कर रही है कि इनमें कितनी दवाएं वैध हैं और कितनी एक्सपायर हो चुकी हैं।
एक्सपायरी और डुप्लीकेट दवाओं की आशंका, (डुप्लीकेट कीटनाशक)
जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में एक्सपायर और डुप्लीकेट दवाएं मिलने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह कार्रवाई की गई है, वह गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी आशु सिंह पाल का बताया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा दस्तावेज और लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही मकान मालिक आशु सिंह पाल के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल कृषि विभाग की टीम बरामद कीटनाशकों और दवाओं की मात्रा, उनकी वैधता और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।





