Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

The careless face of Sims Hospital : देर रात महिला और चाइल्ड वार्ड भगवान भरोसे

The Careless Face Of Cims Hospital : सिम्स अस्पताल का लापरवाही भरा चेहरा उजागर

The Careless Face Of Cims Hospital: सिम्स की अव्यवस्थाओ को उजागर करना महंगा पड़ा मरीज और उसके परिजनों को,सरकारी तंत्र लीपापोती में लगा..

बिलासपुर। शहर के प्रमुख शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिम्स (CIMS) की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। महिला और चाइल्ड वार्ड का एक वीडियो देर रात वायरल हुआ है, जिसमें अस्पताल की गंभीर व्यवस्थागत खामियाँ उजागर होती दिख रही हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरे वार्ड में सिर्फ एक ही नर्स ड्यूटी पर तैनात थी, जो अकेले सभी मरीजों की देखभाल कर रही थी। वहीं, अन्य ड्यूटी स्टाफ आराम करते हुए नज़र आए और ड्यूटी डॉक्टर तो पूरी तरह मौके से नदारत थे।

The Careless Face Of Cims Hospital : ड्यूटी डॉक्टर तो पूरी तरह मौके से नदारत थे।
यह वीडियो एक मरीज के परिजन ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजन का आरोप है कि रातभर वार्ड में मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था। यह स्थिति तब है जब सिम्स अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं और यह पूरे संभाग के लिए एक प्रमुख मेडिकल सुविधा केंद्र माना जाता है। यह दुर्भाग्य का विषय है की आए दिन सिम्स में इस तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही है, मगर राज्य सरकार पर इसका जरा भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल आए दिन इसी बिलासपुर मार्ग से निकल जाते हैं मगर सिम्स की व्यवस्था को ठीक करने की जरा भी जहमत नहीं उठा रहे हैं। वैसे तो स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरे प्रदेश में बुरा हाल है। मंत्री के अलावा स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी सिम्स को भगवान भरोसे छोड़कर मौज कर रहे हैं।

The Careless Face Of Cims Hospital :
अस्पताल प्रबंधन की इस गंभीर लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बड़े हैरानी की बात है कि सिम्स की अव्यवस्था को उजागर करने वीडियो वायरल करने वाले मरीज के परिजन के खिलाफ ही सिम्स प्रबंधन ने मामला दर्ज करा दिया है। मरीजों के परिजनों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई