बलरामपुर के गांवों में फिर हाथी का कहर, किसानों के घर में मचाया तांडव

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में एक बार फिर हाथी का आतंक देखने को मिला है। रविवार तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच एक जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में घुस आया और एक किसान के घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

लोग डर के कारण अपने घरों में छिप गए और जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं। हाथी के हमले में किसान के घर को भारी नुकसान हुआ है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कई दिनों से इलाके में घूम रहा था, लेकिन रविवार को उसने अचानक रिहायशी इलाके में घुसकर हमला कर दिया।

कैलाशपुर के जंगलों में हाथी मौजूद

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी अभी भी कैलाशपुर के जंगलों में मौजूद है और उसे वापस जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिशें जारी हैं। हाथी की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। विभाग की ओर से लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है और गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट पर है। यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है, जिसमें न तो इंसान सुरक्षित हैं और न ही वन्यजीव।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई