Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

अहमदाबाद हादसे से पहले भी भारत में हो चुका प्लेन क्रैश, मौत हुई थी 349; पढ़े दुनिया के 10 बड़े प्लेन हादसे

दिल्ली।  अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।

इस हादसे में अब तक 256 शव मिलने की पुष्टि हुई है। यात्रियों की शिनाख्त के लिए उनका डीएनए लिया जा रहा है। अहमदाबाद से पहले भी भारत में विमान हादसा हो चुका है। इस हादसे में 349 मौते हुई थी। भारत के अलावा दुनिया में हुए 10 बड़े हादसे की रिपोर्ट पढ़े इस खबर में……

हरियाणा में दो प्लेन टकराए थे। एक विमान सऊदी अरब की एयरलाइंस का था, जबकि दूसरा कजाकिस्तान का था।

1. चरखी दादरी, हरियाणा (भारत) – नवंबर 1996

भारत का सबसे बड़ा विमान हादसा 12 नवंबर 1996 को हुआ, जब सऊदी अरब और कजाकिस्तान के दो विमानों की टक्कर में 349 लोग मारे गए। यह हादसा एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच गलतफहमी के चलते हुआ।

2. स्पेन (मार्च 1977) – सबसे घातक हादसा

KLM और पैन एम की दो फ्लाइट्स स्पेन के लॉस रोडियोस एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर आ गईं। 586 लोगों की मौत हुई। यह हादसा मिसकम्युनिकेशन और ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण हुआ।

3. जापान (अगस्त 1985)

जापान एयरलाइंस का बोइंग 123 उड़ान भरते ही पहाड़ी से टकरा गया। प्रेशर सिस्टम फेल हो गया था। 520 लोगों की जान गई। यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-प्लेन क्रैश है।

4. तुर्की (मार्च 1974)

तुर्कीश एयरलाइंस के DC-10 विमान का दरवाजा उड़ान के दौरान खुल गया, जिससे केबिन में प्रेशर गिरा और विमान क्रैश हो गया। 346 लोग मारे गए। जांच में डिजाइन दोष सामने आया।

5. सऊदी अरब (अगस्त 1980)

रियाद से उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई। पायलट लैंडिंग में सफल रहा, लेकिन यात्री बाहर नहीं निकल सके। 301 लोगों की मौत हुई।

साल 1978 में एयर इंडिया का एक विमान 1 जनवरी को 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया था।

6. अरब सागर (जनवरी 1978)

एयर इंडिया का विमान मुंबई से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी और दिशा भ्रम के चलते समुद्र में गिर गया। 213 यात्री मारे गए।

7. मैंगलोर (भारत, मई 2010)

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रनवे पार कर खाई में गिर गई। 158 लोगों की मौत हुई। पायलट थके हुए थे और समय पर निर्णय नहीं ले सके।

8. औरंगाबाद (भारत, अप्रैल 1993)

उड़ान के समय रनवे पर खड़े ट्रक से इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट टकरा गई। 55 लोगों की मौत हुई। यह ग्राउंड क्रू और सुरक्षा में लापरवाही का मामला था।

दुबई से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 1344 में कुल 184 यात्री मौजूद थे।

9. कोझिकोड (भारत, अगस्त 2020)

वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से आ रही फ्लाइट रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। 21 यात्री मारे गए, 110 घायल हुए।

10. इंडोनेशिया (अक्टूबर 2018)

लॉयन एयर का बोइंग 737 MAX विमान टेक ऑफ के 13 मिनट बाद समुद्र में गिर गया। 189 लोगों की मौत हुई। दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई