प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ ले रहीं महिलाएं.

जांच से लेकर दवा तक मिल रही नि:शुल्क, हर 9 तारीख को लगती है खास ओपीडी...

बिलासपुर
मातृत्व अभियान
बिलासपुर जिले की गर्भवती महिलाओं के लिए “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। हर महीने की 9 तारीख को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष ओपीडी लगाई जा रही है, जिसमें दूसरी और तीसरी तिमाही की महिलाओं को प्रसव पूर्व जाँच और सलाह दी जाती है वो भी पूरी तरह नि:शुल्क..

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर में भी इस अभियान के तहत दर्जनों महिलाएं हर महीने जांच कराने पहुंचती हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा झा के अनुसार, इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां ओबीजीवाई विशेषज्ञों और प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें खून की कमी, ब्लड प्रेशर, गर्भकालीन मधुमेह जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग और इलाज भी शामिल है।
चिकित्सकों ने कहा हम कोशिश करते हैं कि हर गर्भवती महिला को एक बार स्पेशलिस्ट से चेकअप का अवसर मिले ताकि गर्भावस्था में किसी भी तरह की परेशानी का समय रहते पता चल सके।इस अभियान से जुड़ी संध्या सिंह, प्रीति साहू और कौशल्या शर्मा जैसी लाभार्थियों का कहना है कि पहले उन्हें जांच के लिए दूर प्राइवेट सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने 9 तारीख को पास के सरकारी केंद्र में सारी जांचें और दवाएं मुफ्त मिल जाती हैं।डॉक्टरों की टीम गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी के बारे में जागरूक करती है और समय रहते उचित प्लानिंग कर लेती है। यदि किसी कारण 9 तारीख को अवकाश हो तो अगले कार्यदिवस में यह शिविर आयोजित किया जाता है…

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य की गारंटी बन रहा है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी बढ़ा रहा है। जिले की हर गर्भवती महिला तक यह सेवा पहुंचे इसपर खास ध्यान दिया जा रहा है..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button