चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। नगरी थाना क्षेत्र के कोटपारा, वार्ड क्रमांक 15 में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह बताया जा रहा है। शादी को महज तीन महीने ही हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर संदेह करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने हंसिया उठाकर पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। शुरुआत से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें थीं। आरोपी पति संदेहास्पद स्वभाव का था और अक्सर पत्नी पर आरोप लगाता था। वारदात के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धमतरी एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा जल्द करने की बात विभागीय अधिकारी कह रह है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button