कवर्धा: 2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभी फरार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस ने एक बड़ी सायबर ठगी का खुलासा किया है। करीब 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने नामदेव साहू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नामदेव, हाथीडोम गांव का रहने वाला है और वो ठगों को अपने बैंक अकाउंट किराए पर देता था। इसके बदले में उसे 10 फीसदी कमीशन मिलता था। पुलिस जांच में पता चला है कि नामदेव के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है, जिसमें अभी भी 70 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है। हालांकि पुलिस ने समय रहते उस अकाउंट को होल्ड कर लिया, जिससे आरोपी पैसे निकाल नहीं सका।

इस ठगी के पीछे असली मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है। वह लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी नामदेव के खिलाफ देशभर के 16 राज्यों में कुल 56 मामले दर्ज हैं। वह फर्जी वेबसाइट और फिशिंग लिंक के जरिए लोगों को धोखा देकर ठगी करता था।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने कहा, “यह कार्रवाई हमारी साइबर अपराध के खिलाफ सख्त नीति का हिस्सा है। जांच अभी जारी है और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई