धमतरी: आमदी में जुआ खेलते 4 लोग पकड़े गए, ताश और नगदी जब्त

धमतरी। थाना अर्जुनी पुलिस ने आमदी के शिव तालाब गार्डन रोड में जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरियों से मौके पर ₹1250 नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की गई। चारों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 82/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में सउनि उत्तम साहू, प्रआर विजय पति, आरक्षक राजेश साहू, मुकेश साहू, हीरू मंडावी और अनिल साहू की अहम भूमिका रही।
पकड़े गए जुआरियों के नाम हैं:
1. केसरीमल साहू पिता हेमलाल साहू (उम्र 45 वर्ष)
2. राकेश साहू पिता अर्जुन साहू (उम्र 43 वर्ष)
3. राजेश पटेल पिता दुर्गा प्रसाद पटेल (उम्र 45 वर्ष)
4. राजकुमार साहू पिता ईश्वर साहू (उम्र 46 वर्ष)
चारों आरोपी आमदी गांव के रहने वाले हैं।





