Indecent comment: PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Indecent comment: भिलाई। दुर्ग के वैशाली नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बृजमोहन सिंह ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस पोस्ट के बाद भिलाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध जताया। बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता वैशाली नगर थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग की। थाने के सामने बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजमोहन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया। मंगलवार रात को उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। बुधवार सुबह बृजमोहन सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button