आईपीएल 2025 क्लोजिंग सेरेमनी: शंकर महादेवन ने ‘वंदे मातरम’ गाकर जीता दिल, सेना को किया सलाम

आईपीएल 2025
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में संगीत और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस समारोह की शुरुआत दिग्गज संगीतकार शंकर महादेवन के देशभक्ति गीतों से हुई। महादेवन ने भारत की सैन्य ताकत और शौर्य को नमन करते हुए मंच पर ‘वंदे मातरम’ समेत कई जोशीले गीत गाए।

इस भावनात्मक प्रस्तुति के दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ महादेवन भी मंच पर मौजूद थे। उनके साथ पेशेवर डांसर्स ने तिरंगा थीम के ड्रेस में प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे स्टेडियम में ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजने लगे।

इस खास आयोजन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिसने हाल ही में देश को गौरवान्वित किया। महादेवन और उनकी टीम ने इस अभियान में हिस्सा लेने वाले सैनिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें समर्पित गीत प्रस्तुत किए।

समारोह की एंकरिंग हर्षा भोगले ने की। उन्होंने मंच पर शंकर महादेवन का जोरदार स्वागत किया और उनके योगदान को सराहा। जैसे ही राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की गूंज स्टेडियम में फैली, हजारों दर्शक अपनी सीट से उठकर सम्मान में खड़े हो गए और पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना छा गई।

इस शानदार क्लोजिंग सेरेमनी ने न सिर्फ आईपीएल 2025 के यादगार समापन की कहानी लिखी, बल्कि देश और सेना के प्रति सम्मान भी जगाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई