Land dispute: जमीन विवाद को लेकर दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला, नहीं हो रहा निराकरण

Land dispute: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के अंतर्गत ग्राम बेलतरा निवासी 80 वर्षीय कौशिल्या बाई ने अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जा और रजिस्ट्री को लेकर तहसीलदार न्यायालय में आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका नाम खसरा नंबर 1418/12 और 1418/10 की भूमि पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिसकी पुष्टि ऑनलाइन रिकॉर्ड से भी होती है।

कौशिल्या बाई का आरोप है कि विनोद कुमार जायसवाल द्वारा उनकी भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवंटित मकान के निर्माण कार्य में भी बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला कलेक्टर जनदर्शन पोर्टल पर भी की है महिला ने न्यायालय से मांग की है कि उन्हें पक्षकार बनाकर सुना जाए और उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। साथ ही, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई