Congress campaign: कांग्रेस ने निकाली “संविधान बचाओ यात्रा”, भाजपा पर बोला हमला

Congress campaign: बिलासपुर। बिलासपुर में आज कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा” का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाए गए। वहीं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और विधायक देवेंद्र यादव जैसे दिग्गज नेताओं ने रैली में हिस्सा लिया। विजय जांगिड़ ने कहा कि संविधान आज खतरे में है, क्योंकि बीजेपी सरकार संवैधानिक संस्थाओं में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रही है। इसी वजह से यह रैली निकाली गई ताकि जनता को जागरूक किया जा सके।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार जिस तरह से देश चला रही है, वह गैर-संवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र लोगों और राज्यों के अधिकार छीन रही है, जिससे देश का लोकतांत्रिक ढांचा कमजोर हो रहा है और भविष्य खतरे में है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने सेना की सराहना की, लेकिन एक केंद्रीय मंत्री द्वारा महिला सैनिक को आतंकी की बहन बताए जाने पर नाराज़गी जताई।

देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि क्या यह संवैधानिक है? कांग्रेस का आरोप है कि FIR होने के बावजूद न कोई गिरफ्तारी हुई, न ही किसी बड़े बीजेपी नेता ने बयान का विरोध किया। कांग्रेस ने इसे नैतिकता का पतन बताया और कहा कि अगर सेना का कोई अपमान करता तो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button