Boatman Society: छ.ग निषाद केवट संगठन के नवनियुक्त अधिकारियों का हुआ शपथग्रहण, बनेगा नया भवन

Boatman Society: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज संगठन के द्वारा रविवार को नवगठित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बिलासपुर के पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में संपन्न कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक मस्तूरी विधायक गुंडरदेही विधायक सहित महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा संभागीय अध्यक्ष धनेश केंवट सहित समस्त पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष ने समस्त समाज के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति और संगठन को मजबूत करने का प्रयास नव नियुक्त पदाधिकारी का है। इसके अलावा संभाग में अभी तक निषाद समाज का भवन नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर संभाग स्तर भवन का निर्माण भी करने की कोशिश होगी।
ताकि समाज को कार्यक्रम करने के लिए खुद का भवन उपलब्ध हो सके इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने भी समाज के द्वारा किए जा रहे प्रयास और संगठन के विस्तार को लेकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनीतिक स्तर पर समाज के विकास के लिए जो भी प्रयास उनके द्वारा किए जा सकेंगे। वह निश्चित तौर पर उसे पूरा कर समाज की उन्नति में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज को गौरवान्वित करने वाले सामाजिक सदस्यों का सम्मान भी किया गया।





