इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: दूसरा वनडे आज, इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका,

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
बर्मिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज़ 162 रन पर सिमट गई और उन्हें एक करारी हार का सामना करना पड़ा।
अब दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि वे जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करें, वहीं इंग्लैंड की नज़र सीरीज को यहीं खत्म कर कब्जा जमाने पर होगी।
आज के मैच में भी इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं। दोनों ही कप्तानों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 1973 से अब तक कुल 109 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में इंग्लैंड का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है। इंग्लैंड ने जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 मैच में जीत दर्ज की है, वहीं उसे 48 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि 6 मैच बेनतीजा रहे।

दोनों स्क्वाड की बात करे तो
वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान) ,ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, , आमिर जंगू, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जेडिया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, जेडन सील्स, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर।

इंग्लैंड- हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर/बैट्समैन), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, शाकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, जो रूट, जैमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button