कोंडागांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामाजिक संगठनों से की मुलाकात, सुशासन तिहार को बताया सफलता का प्रतीक

कोंडागांव।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार रात कोंडागांव जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां विश्राम गृह में उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। यह दौरा “सुशासन तिहार” कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान 8 से 11 अप्रैल तक लोगों की समस्याएं और मांगें सुनी गईं, जिनमें से अधिकतर का समाधान अधिकारियों ने कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए पिछले दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है, जिससे उन्हें बड़ा लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार निरंतर जनता की सेवा में कार्य कर रही है और प्रदेश में खुशहाली का माहौल बन रहा है।

साय ने बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में अटल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई है। इससे ग्रामीणों को अब गांव में ही बैंकिंग और अन्य जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उन्हें शहर या बैंक तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक अब किसानों से सीधा संवाद कर आधुनिक खेती के तौर-तरीके बताएंगे। इसके साथ ही पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से पारदर्शिता आई है और नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के दूरदराज इलाकों में विकास की रौशनी पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए कई नई उम्मीदें और योजनाएं लेकर आया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई