रायपुर: मेंटेनेंस फीस गबन करने वाले सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, कई इलाकों में चोरियों की वारदातें

रायपुर। राजधानी के कोटा स्थित मारुति लाइफस्टाइल वेलफेयर सोसायटी में मेंटेनेंस फीस के गबन का मामला सामने आया है। सोसायटी के सुपरवाइजर अनुराग चौबे पर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सरस्वती नगर थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोसायटी के सदस्य अशोक बाजोरिया (67) ने शिकायत दर्ज कराई कि दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच सुपरवाइजर अनुराग चौबे ने कॉलोनी मेंटेनेंस के नाम पर रहवासियों से करीब 10 लाख रुपये वसूले, लेकिन यह राशि प्रबंधक कुशाग्र वर्मा को न देकर खुद खर्च कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 316(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

टिकरापारा के कमल विहार सेक्टर 4 में सतीश कुमार सूर्यवंशी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सतीश 19 से 28 मई तक घर से बाहर थे। इस दौरान चोर घर से टीवी, इंडक्शन चूल्हा, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा, गणपति नगर चंगोराभाठा निवासी प्रदीप नागपुरे की बाइक (सीजी 04-एनएच 7624) 27 मई की रात मेकाहारा अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button