Railway News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग बना नशेड़ियों का अड्डा, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

Railway News: बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में नशेड़ियों का जमावड़ा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके एक वीडियो के ज़रिए सामने आया है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम गांजा बनाते और इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले स्टेशन परिसर में इस तरह से नशेड़ियों का बेखौफ बैठना और गांजा सेवन करना न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रहा है। वही रेलवे प्रबंधन की बात करें तो सब जानकर भी अनजान बने हुए है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रह गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button