Corpse in the field: बुजुर्ग की खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Corpse in the field: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरापारा चौक के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पीछे एक खेत में अज्ञात वृद्ध पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर, शव की पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। तखतपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग के मौत की वजह साफ़ हो पाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई