Ignoring the Corporation: ईदगाह चौक बना “मिनी शो-रूम”, सड़कें बनीं पार्किंग लॉट, निगम प्रशासन मौन

Ignoring the Corporation: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के ईदगाह चौक के के आसपास मोटरसाइकिल की खुली दुकान सड़कों पर लगती है सैकड़ो की संख्या में गाड़ियां सड़क किनारे पार्क कर धंधा चलाया जा रहा है इस वजह से वहां यातायात बाधित होता है साथ ही वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है दूसरी ओर नगर निगम और यातायात पुलिस सड़क किनारे लगाने वाले छोटे व्यापारी ठेले संचालकों पर लगातार कार्रवाई की गई जबकि ईदगाह चौक के पास बड़े रसूखदारों का धंधा चल रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस आंख बंद कर लिया है।
ये डीलर न केवल स्थानीय गाड़ियां, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों की पासिंग वाली गाड़ियों को भी धड़ल्ले से बेच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य किए जाने के बावजूद कई गाड़ियां बिना वैध नंबर प्लेट के बिक रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ ऑटोडीलर पॉट्स की अदला- बदली कर उन्हें नए रूप में बेचते हैं। इससे न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है। ऐसे वाहनों का न तो ठीक से सत्यापन होता है और न ही वैध दस्तावेज की जांच की जाती है। इस पूरे मामले में प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की निष्क्रियता सामने आ रही है। शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी हो रही है। प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।





