रतनपुर तालाब में युवक की लाश मिलने से हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।रतनपुर के गज किला तालाब में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिनेश घीवर उर्फ पाऊ के रूप में हुई है, जो कहरा पारा इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से लापता था।

दिनेश पाऊ मछली मार्केट में काम करता था और नशे का आदी भी था। परिवार वालों ने बताया कि हाल के दिनों में वह मानसिक रूप से परेशान नजर आ रहा था। गुरुवार सुबह उसकी लाश छोटे खईया तालाब में तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के शरीर पर कुछ निशान मिले हैं, जिससे यह मामला संदिग्ध लग रहा है। दिनेश केवल लोअर पहने हुआ था, जो परिजनों के शक को और गहरा कर रहा है। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की, उसकी हत्या हुई या यह कोई हादसा था। सच का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई