Deadly attack: सहायक प्राध्यापक पर जानलेवा हमला, बाइक हटाने की बात पर नाबालिग से हुआ विवाद

Deadly attack: बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में शिक्षक और शिक्षित समाज की मर्यादाओं को नाबालिग ने खून से लहूलुहान कर दिया। डीपी विप्र कॉलेज में सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल काटले को अपने ही मोहल्ले में आम रास्ते से बाइक हटवाने की बात इतनी नागवार गुज़री कि कालिका नगर का एक नाबालिग युवक कुणाल सेंड्रे हाथ जोड़ने की बजाय प्राध्यापक पर टूट पड़ा।
घटना 23 मई की शाम की है, जब प्राध्यापक ने मोहल्ले के अवैध पार्किंग पर आपत्ति जताई, तो नाबालिग ने पहले गाली-गलौज कर शिक्षकीय गरिमा को तार-तार किया, फिर सहायक प्राध्यापक को लहूलुहान कर दिया। यह हमला न सिर्फ एक शिक्षक पर है, बल्कि उस सोच पर भी करारा तमाचा है जो कहती है कि पढ़ाई-लिखाई से सोच बदलती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।





