Corporation news: निगम प्रशासन ने लिया यू-टर्न, ठेले हटे नहीं, शर्तों के साथ वापस लौटे

Corporation news: बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम द्वारा शहर में संचालित ठेलों को हटाने का आदेश जारी किया गया था, जिससे सैकड़ों फेरीवालों का रोज़गार प्रभावित हुआ। इसके विरोध में सभी ठेले वालों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर स्थायी स्थान की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। आख़िरकार, ठेले वालों ने नगर विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। विधायक द्वारा नगर निगम से वार्ता के बाद ठेले वालों को अस्थायी राहत मिली है।

अब उन्हें फेरी लगाने की अनुमति दे दी गई है, बशर्ते वे यातायात में कोई बाधा न उत्पन्न करें। इस बीच व्यापार विहार और मुंगेली नाका में प्रस्तावित वेंडिंग ज़ोन की योजना को भी लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध देखा गया है। परिणामस्वरूप, फिलहाल इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। नगर निगम के इस ताज़ा रुख के बाद अब ठेले वाले राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि, यातायात व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी भी अब उन्हीं पर होगी, ताकि यह समाधान लंबे समय तक प्रभावी बना रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई