Robbery at Pump: पेट्रोल कम देने की बात पर कर्मचारियों ने युवक की जमकर की पिटाई, 50 हजार लूटने का भी लगा आरोप

Robbery at Pump: बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गुंबर पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल कम देने की शिकायत पर एक युवक के साथ पंप कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। युवक ने 50 से 60 हजार रुपये लूटे जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, लूट के आरोपों को लेकर CSP सिविल लाइन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही इस पर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

घटना 22 मई की है। चक्रभाठा निवासी लोकेश चावला अपने साथी गिरीश सैनी के साथ गुंबर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। लोकेश ने अपनी पल्सर में 100 और प्लेटिना में 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। लोकेश का आरोप है कि पेट्रोल कम मात्रा में दिया गया और शिकायत करने पर कर्मचारियों ने 7-8 लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार लोकेश ऑटो डीलिंग का काम करता है और उस वक्त उसके पास 50 से 60 हजार रुपये थे, जो लूट लिए गए। मौके पर मौजूद अनिल केवट नामक युवक के साथ भी मारपीट हुई, जिसने पेट्रोल की मात्रा को लेकर सवाल उठाया था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। CSP सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है, लूट के आरोपों को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई