Embarrassing: आंगनबाड़ी सहायिका की हैवानियत, दलिया लेने आई बच्ची की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल

Embarrassing: बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी जनपद से एक मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र में खाद्य सामग्री लेने पहुंची एक नाबालिग बच्ची को केंद्र की सहायिका ने बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना ग्राम लोहर्सी के वार्ड क्रमांक 20 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 7 फोदीपाली की बताई जा रही है।
वीडियो में सहायिका को बच्ची को घसीटते और पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बच्ची दलिया लेने केंद्र गई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि मस्तूरी परियोजना के अधिकारी इस शर्मनाक कृत्य पर क्या कार्रवाई करते हैं।





