Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Dog attack: कुत्तों की मालकिन ने जमकर काटा बवाल, राहगीर मां बेटे को सरेराह चप्पलों से पीटा, फिर पालतू कुत्तों से कटवाया

Dog attack: धरसीवां। छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के सिलयारी कुरूद गांव में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पोल्ट्री फार्म संचालक की बेटी द्वारा एक महिला को चप्पलों से पीटने और अपने पालतू कुत्तों से हमला करवाने का मामला दर्ज किया गया है। इस बर्बर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, सिलयारी कुरूद मुख्य मार्ग पर स्थित एलएम पोल्ट्री फार्म की संचालक ज्योति मसीह की बेटी बिन्नी मसीह 12 से 15 खूंखार आवारा कुत्तो को रोजाना शाम को सड़क पर छोड़ देती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये कुत्ते पोल्ट्री फार्म का सड़ा मांस और अंडे खाकर इतने आक्रामक हो चुके हैं कि राह चलते लोगों को काट लेते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

मंगलवार को सरस्वती चक्रधारी नामक महिला अपने बेटे पुष्पेंद्र के साथ ईंट भट्टा जाने के लिए निकली थी। रास्ते में पोल्ट्री संचालक की बेटी विन्नी मसीह अपने कुत्तों के साथ रोड पर टहल रही थी। इस दौरान कुत्तों ने राहगीरों को दौड़ाना शुरू कर दिया। यह देख पुष्पेंद्र ने वीडियो बनाना शुरू किया और उसकी मां सरस्वती ने आपत्ति जताई। इससे बौखलाकर बिन्नी मसीह ने न सिर्फ चप्पल निकालकर दोनों पर हमला किया, बल्कि कुत्तों को उन पर छोड़ दिया, जिससे महिला और उसका बेटा घायल हो गए।

पीड़िता सरस्वती चक्रधारी ने सिलयारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। चौकी प्रभारी जितेंद्र डहरिया ने बताया कि विन्नी मसीह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई और पोल्ट्री फार्म के कुत्तों को हटाया नहीं गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई लोग कुत्तों के हमले और संचालिका के दुर्व्यवहार का शिकार हो चुके हैं।

यह मामला न केवल पशुपालन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह कानून व्यवस्था को धता बताकर खुलेआम लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई