Blood Donation Camp: युवा कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 101 कार्यकर्ताओं किया रक्तदान

Blood Donation Camp: बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीद हुए वीरों की स्मृति में युवा कांग्रेस जिला शहर इकाई बिलासपुर द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एकता ब्लड बैंक में किया गया, जिसमें 101 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा, “स्वर्गीय राजीव गांधी जी की विचारधारा और उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही हमारा संकल्प है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज की सेवा करते रहेंगे।”
रक्तदान शिविर में विशेष रूप से शेख निजामुद्दीन दुलारे, प्रदेश महासचिव आदिल खैरनी, फारूक खान, मो. अयाज, दीपक रजक, भूपेंद्र ‘बिट्टू’ साहू, शांतनु मेश्राम, वकार खान, कामरान मेमन, तरुण यादव, सोनू भोरे, कासिफ अली, मनीष सिंह, शैलेश मिश्रा, इखलाक खान सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।





