Big statement: PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- हमारे देश में चल रहा ट्रंप राज

Big statement: रायपुर। विधायक पुरंदर मिश्रा के कांग्रेस पर वार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि बौखलाहट नज़र आ रही है। हमारे देश में ट्रंप राज कर रहे हैं। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। ये विश्व गुरु रहे नहीं है, उस जगह पर ट्रंप ने कब्जा कर लिया है। बता दें कि भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस भी संविधान बचाओ यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था कि ये भारत को ज़िंदा रखने वाले नेताओं को भूल गए. अंबेडकर, अहिल्या बाई होलकर को भूल गए। ये सिर्फ इटली के रानी को याद रखते हैं. सब कुछ कमा कर वहीं देते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सेना को लेकर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और मंत्री के बयान की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. एसआईटी गठन का उद्देश्य मामले को दबाने और मंत्रियों को बचाने के लिए है. उप मुख्यमंत्री और मंत्री के बयान का भाजपा समर्थन करती है। जो तिरंगा यात्रा बीजेपी निकाल रही है, वो ढकोसलेबाज़ी है। इसके साथ ही दीपक बैज ने कांग्रेस के 25 मई को शहादत दिवस मनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि सभी जिलों मुख्यालयों में शहादत दिवस मनाया जाएगा। गृह मंत्री को बैज ने आमंत्रित किया है। बैज ने कहा कि गृह मंत्री आयेंगे तो उनका भी स्वागत है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button