पूर्व सरपंच पर राशन घोटाले का आरोप, तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगहना की राशन दुकान में 175 क्विंटल चावल की कमी पाए जाने पर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को शिकायत मिलने पर तखतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई एवं जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच लक्ष्मी जयसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह है पूरा मामला

बेलगहना पंचायत की राशन दुकान का संचालन 2019 से तत्कालीन सरपंच लक्ष्मी जयसवाल ही करती आ रही थीं। नए सरपंच के 2025 में पदभार संभालते ही जब दुकान का स्टॉक चैक किया गया, तो रिकॉर्ड के मुताबिक 175 क्विंटल चावल गायब पाया गया। नवनिर्वाचित सरपंच ने यह जानकारी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को दी। फूड इंस्पेक्टर ने तखतपुर थाने में कम आपूर्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 और बीएनएस की धारा 316(5) के तहत मुकदमा कायम कर लक्ष्मी जयसवाल को गिरफ्तार किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई