Good news for students: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, फेल होने पर भी पूरक में सभी विषय की दे सकेंगे परीक्षा

Good news for students: बिलासपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10/12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। इस परीक्षा में असफल होने वाले परीक्षार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मंडल द्वारा उनको परीक्षा पास -करने के लिए तीन और मौके दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में सभी विषयों में फेल होने के बाद भी भी छात्र पूरक परीक्षा में सभी विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इस योजना में मुख्य परीक्षा में दो से अधिक विषय में फेल हैं और जो परीक्षा ही नहीं दे सके। साथ ही सभी पेपर में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों को भी अगला मौका मिलेगा। छात्र जून/जुलाई माह में होने वाली पूरक परीक्षा में सभी विषयों में फेल होने वाले भी छात्र शामिल हो सकेंगे। वहीं एक विषय में भी पास होने पर परीक्षार्थी को सिर्फ शेष फेल विषयों की परीक्षा देनी होगी।

इसके बाद दो विषय के फिर से पास नहीं होने पर अगले साल की मुख्य परीक्षा में उक्त विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके बाद भी एक विषय में फेल होने पर पूरक परीक्षा के क्रेडिट योजना में शामिल हो सकेंगे। यह योजना दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के लिए है। क्रेडिट योजना में छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए चार मौका मिलेगा। इसमें मुख्य परीक्षा पहला अवसर था। अब दूसरा पूरक परीक्षा, तीसरा आगामी सत्र में होने वाले बोर्ड एग्जाम और चौथा फिर से होने वाली पूरक में मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button