Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Congress hits back: PCC चीफ दीपक बैज का तिरंगा यात्रा पर बड़ा बयान, कहा- भाजपा ने ट्रंप की आभार यात्रा निकाली

Congress hits back: रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की यह यात्रा ट्रम्प के लिये आभार यात्रा है। भाजपा की केन्द्र सरकार के निर्णय के कारण देश आहत हुआ है। अपने केन्द्र सरकार की विफलता छुपाने भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ बहादुरी से लड़ रही थी, उसे सफलता भी मिल रही थी अचानक युद्ध विराम की घोषणा हो गयी। युद्ध विराम भी भारत -पाक के आधा घंटा पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। बड़ा सवाल उठता है की ट्रम्प होते कौन है इस तरह की घोषना करने वाले। ट्रम्प ने कहा उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दे कर युद्ध रोकवाया।

ट्रम्प ने यह भी कहा वह कश्मीर समस्या मे मध्यस्थता करेंगे, ट्रम्प के इस बयान से सवाल खड़ा होता है की क्या भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार न करने की धमकी के आगे घुटने टेक कर युद्ध विराम किया। चार दिनों तक चले युद्ध मे हमारे जवानो, नागरिकों ने जो खोया उसकी क़ीमत सिर्फ व्यापार है हमारे बहनो के सिंदूर की क़ीमत सिर्फ व्यापार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों ने पूरे देश को अपमानित किया। दुर्भाग्यजनक है ट्रम्प के बयानों का खंडन केंद्र सरकार ने नहीं किया। जिस कश्मीर पर भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं किया उस पर भी ट्रंप ने मध्यस्थता की बात कही भी भारत की अखंडता पर हस्तक्षेप है। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए सेना के जवानो का आभार इस युद्ध में शहीद वीर जवानों को नमन, सारा देश अपनी सेना का ऋणी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहलगाम में हमारे निर्दोष 22 नागरिकों को जिस तरह कायरता पूर्वक आतंकियों ने मारा उससे पूरा देश आक्रोशित हुआ है। लोग इस हत्याकांड का बदला चाहते थे, यह हमला एक तरह से भारत की समप्रभुता पर आक्रमण था, कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार को यह भरोसा दिलाया सरकार इस आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें हम सरकार के हर कदम का पूरा समर्थन करते है। भारत की सेनाओ ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर बहादुरी पूर्वक पाकिस्तान से चलाये जा रहे आतंकी ठिकानो को नेस्तनाबूत कर दिया। भारतीय सेना के पराक्रम से सारा देश गौरान्वित हुआ। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना की बुजदिली कार्यवाही के खिलाफ भारत के सेनाओ की कार्यवाही का भी पूरा देश स्वागत किया। लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग चाहते थे यह अवसर था पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए जबाब देने का जो हमारी सेनाओं ने दिया भी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई