जरौंधा में समाधान शिविर आयोजित, 3,778 में से आधे से ज्यादा समस्याओं का हुआ समाधान

तखतपुर: ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरौंधा में आज सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान करना शुरू कर दिया।

शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह थे। उन्होंने मंच से ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही गांव में शराब दुकान खोलने की घोषणा की। इस घोषणा को लेकर गांव में मिली-जुली प्रतिक्रिया रही, लेकिन कई लोगों ने इसे विधायक की दरियादिली बताया।

जनपद अध्यक्ष माधवी वस्त्रकर ने जानकारी दी कि शिविर में अब तक 3,778 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, बाकी मांगों पर काम जारी है।

शिविर में तखतपुर SDM, तहसीलदार, और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। साथ ही, भाजपा नेता संतोष कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए।

यह शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button