आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने कोटा, मस्तूरी और तखतपुर क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 102 लीटर महुआ शराब और 3300 किलो महुआ लहान जप्त किया है।

इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 7 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने पकड़ी गई शराब और लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय इलाके में चर्चा हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button