Hospital negligence: समर्थ नर्सिंग और न्यू वंदना हॉस्पिटल पर लगा गलत इलाज का आरोप, इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत

Hospital negligence: बिलासपुर। बिलासपुर के श्याम मूरत कौशिक ने पत्नी की गलत ईलाज से मौत मामले में डाक्टर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता श्याम मूरत ने बताया कि उनकी पत्नि 29 अक्टूबर 23 को समर्थ नर्सिंग हॉस्पिटल उसलापुर एव न्यू वंदना हॉस्पिटल नेचर सीटी सकरी के डाक्टरों के गलत ईलाज से उनकी पत्नी की मौत संबंधी मामले में अभी तक पूर्व कलेक्टर, सीएमएचओ, सिम्स के डीन, एस पी, थाना सिविल लाइन व सकरी को कई बार शिकायत करने एव कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी कोई न्याय नही मिला।
जिस पर आज नए कलेक्टर से न्याय की आश लेकर पहुंचे है। पीड़िता की मांग है कि मामले की जॉच कराकर दोषी डाक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाए। उन्होंने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी मांग पुरी नही होती तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे।





