Negligence of corporation: नलों से निकला रहा गंदा और बदबूदार पानी, रहवासियों में डायरिया का कहर

Negligence of corporation: बिलासपुर। बिलासपुर शहर के कई इलाकों में नलों के जरिए दूषित पानी की आपूर्ति लोगों के लिए भारी मुसीबत बन गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 34 संत रविदास नगर है, जहां पिछले एक सप्ताह से नलों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने जल विभाग को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नतीजतन, क्षेत्र में डायरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

करबला के कोंद चौक, स्कूल चौक, लाइफ केयर अस्पताल के पास और कुदरूबाड़ा जैसे इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां नलों से आने वाला पानी न केवल पीने के लायक नहीं है, बल्कि उसमें कीड़े और गंदगी भी पाई जा रही है। स्थानीय पार्षद द्वारा नगर निगम को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि गंदा पानी पीने से कई घरों में बच्चों और बुजुर्गों को पेट से जुड़ी बीमारियों ने घेर लिया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को सुधार कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button