राज्यपाल से मिले नए आईएएस अधिकारी, समाज सेवा की मिली सीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की।
राज्यपाल डेका ने सभी अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश और समाज की सेवा करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन में कार्य करते समय मानवीय संवेदनाओं को समझना और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देना जरूरी है। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति भी संवेदनशील रहने की बात कही।
इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, प्रशासन अकादमी के संचालक टी. सी. महावर, प्रशिक्षण निदेशक सीमा सिंह और कई प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद थे। इनमें फड़तरे अनिकेत अशोक (सहायक कलेक्टर, जशपुर), अरविंद कुमारन टी. (बिलासपुर), अक्षय डोसी (रायगढ़), क्षितिज गुरभेले (कोरबा) और विपिन दुबे (बस्तर) शामिल थे।





