The havoc of speed: क्रेन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी मौके से फरार

The havoc of speed: बिलासपुर। कोटा से अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की लापरवाह क्रेन चालक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद घटना जूना पारा चौकी क्षेत्र के भिमपुरी के पास हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चकला थाना चिल्फी निवासी उत्तम कुमार कुर्रे (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोटा किसी कार्य से आया हुआ था और काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था जैसे ही उत्तम कुमार भिमपुरी के पास पहुँचा, लोरमी की ओर से आने वाली तेज रफ्तार क्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तम की सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और आवश्यक जांच प्रारंभ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई